एक साथ उठी इन 9 दोस्तों की अर्थी, हादसे से पहले ली थी ये आखिरी सेल्फी

0
Translate News:
  जेतपुर।। गुजरात के कच्छ में रविवार को कार-बस के बीच भिड़ंत में कार सवार नौ युवकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इनमें से छह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इन दोस्तों ने सफर के दौरान सेल्फी भी ली थी। जो उनकी जिंदगी की आखिरी सेल्फी साबित हुई। इन्हीं में से हार्दिक बांभरोलिया नाम के युवक की 22 जनवरी को शादी होने वाली थी। सभी मृतकों उनके शव को गांव लाया गया। गांव से एक साथ 9 अर्थियां उठीँ, तो पूरा गांव रो पड़ा।
इतनी भयानक थी टक्कर
- जानकारी के मुताबिक, मकर संक्रांति पर मोटा गुंदाणा गांव से घूमने के लिए कुछ युवक कार नम्बर GJ-EC-3681 से निकले थे। कच्छ के लोरिया गांव के पास उनकी कार एक निजी बस से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- भुज से सभी के शवों को जब उनके गांव पहुंचाया गया, तो पूरे गांव पर मानों कहर ही टूट पड़ा। इस शोक में गांव पूरी तरह से बंद रहा। ग्रामीणों ने बंद रखकर दिवंगत बेटों को अंतिम विदाई दी।
हादसे में मृतकों के नाम-
    हार्दिक रजनीकांत बांभरोलिया, राज सेंजलिया, जयदीप बूटाणी, प्रशांत साकलिया पीयूष खोखर,-गौरव कोटडीया, विजय डोबरिया, मयूर पटेल, मिलन पटेल।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top