Breaking News
Loading...

राजस्थान के ऐतिहासिक किले, पद्मावत फिल्म के पूर्णतया बैन होने तक पर्यटकों के लिए रहेंगे बंद

   जयपुर।। जयपुर राजघराने के राजपरिवार द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है! जयपुर राजघराने कहा गया है की जब तक पद्मावत फिल्म बैन नहीं होगी, सिटी पैलेस और जयगढ़ किला बन्द रहेगा!    
    राजमाता पद्मनी देवी ने कहा है कि जब इतिहास को सरकार तवज्जो ही नहीं दे रही है और देश की गौरव महासती रानी पद्मावती का अपमान किया जा रहा है तो देश के ऐतिहासिक किलों को पर्यटकों को देखने ओर दिखाने का कोई अर्थ नहीं है, इसलिए जब तक पूरे देश में पद्मावत फिल्म पूर्णतया बैन नहीं हो जाती तब तक राजपूत समाज के समर्थन और फिल्म पद्मावत के विरोध में जयपुर राजपरिवार ये फैसला लिया गया है!