PNB के ग्राहक 25 जनवरी तक निपटा लें सारे काम, नहीं तो झेलनी होगी परेशानी

0
Translate News:
No automatic alt text available.
    नई दिल्ली।। अगर आपका अकाऊंट पंजाब नेशनल बैंक में है को ये खबर आपके लिए जरुरी है। दरअसल बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने सभी ग्राहकों को 25 जनवरी तक बैंक से जुड़ा जरूरी काम निपटाने के लिए एडवायजरी जारी की है। PNB ने कहा है कि वह 29 जनवरी को अपने कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) को अपग्रेड कर रहे हैं, ऐसे में 29 और 30 जनवरी को अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे 25 जनवरी से पहले पूरा कर लें।इसलिए रहेगा काम प्रभावित
     गौरतलब है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेगा, इसके बाद 27 जनवरी को सामान्य काम होगा लेकिन 28 जनवरी को रविवार की वजह से फिर बैंक बैंद होगा। 29 जनवरी को बैंक अपना CBS सिस्टम अपग्रेड कर रहा है जिससे 29 और 30 जनवरी बैंकिंग सेवाओं में कुछ देरी होने की आशंका है यही वजह है कि बैंक ने 25 जनवरी को ही जरूरी काम पूरा करने की हिदायद दी है।
     हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि ग्राहकों तक बैंकिंग सेवाएं बिना रुकावट के पहुंचाने के लिए बैंक ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं, लेकिन नए तकनीकी बदलाव की वजह से शुरुआती दौर में बैंक सेवाओं में कुछ देरी हो सकती है ऐसे में समय रहते जरूरी काम कर लें। बैंक ने इस सिलसिले में ग्राहकों के सहयोग की अपील भी की है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top