10 साल तक जल्लादों ने कुतिया के साथ की दरिंदगी, फिर सामने आया रोंगटे खड़े कर देना वाला सच

0
Translate News:
Image may contain: dog     एक बात गौर करना जानवर को तभी पालना जब उसे किसी भी परिस्थितियों में रख सकें। क्योंकि एक ऐसी खबर बता रहे हैं, जो शायद आप लोगों को काफी विचलित कर सकता है। मामला कनाडा का है। खबरों की मानें तो पूरा मामला एक कुतिया को लेकर है। जिसे उसके मालिक ने करीब 10 साल तक एक जगह ही बांध कर रखा। इतना ही नहीं मालिक की मंशा को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह उसे मरने के लिए वहां बांधकर छोड़ रखे थे।लेकिन बेचारी कुतिया के जीवन में सिर्फ इतना ही गम नहीं था। उसके शरीर पर चोट के कई घाव भी बने हुए थे। मालिक की इस दरिंदगी को सालों से देख रहे पड़ोसियों का जब धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने मालिक के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का फैसला किया।
      कुतिया की दयनीय हालात पर पड़ोसी ने Animal Advocates Society से शिकायत की। एनिमल सोसाइटी के अधिकारी जब वहां पहुंचे तो उन्हें कुतिया की हालत को देखकर रोना आ गया क्योंकि वह कड़ाके की ठंड में बाहर कीचड़ में पड़ी हुई थी।इतना ही नहीं ठंड के मौसम में वह घर के बाहर बारिश, ओले और बर्फ के हमले भी सह रही थी। अधिकारियों ने कुतिया को अपने कब्ज़े में ले लिया, जिसके बाद उसे एक कपल ने गोद ले लिया। इतना ही नहीं आरोपी मालिक को स्थानीय कानून के मुताबिक सज़ा भी सुनाई गई। कपल ने कुतिया का नाम जुनिथ रखा था। लेकिन अफसोस नए मालिक के पास जाकर जुनिथ सिर्फ 18 महीने ही ज़िंदा रह पाई। उम्र हो जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। लेकिन राहत की बात यह है कि वह अपने आखिरी 18 महीने काफी खुशहाल माहौल में बिताए।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top