Breaking News
Loading...

नीरव मोदी के बाद एक और हीरा कारोबारी पर 390 करोड़ के लोन फ्रॉड का केस

0
    नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के एक अन्य हीरा कारोबारी पर लोन धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है. इस कंपनी पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 389.85 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी का आरोप है.
      सीबीआई ने कथित धोखाधड़ी के लिए द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल लिमिटेड पर मामला दर्ज किया है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की शिकायत के छह महीने बाद एजेंसी ने कंपनी के निदेशकों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह और एक अन्य कंपनी द्वारका दास सेठ SEZ इनकॉर्पोरेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
    बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार करोड़ के घोटाले का सच सामने आने के बाद अब सभी बैंक सतर्क हो गए हैं. सीबीआई पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. सीबीआई ज्वैलर से जुड़े सभी दस्तावेज जुटाने में लगी हुई है. बहुत जल्द इस गबन के आरोप मेंं कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)