कभी करते थे 500 रूपये की नौकरी, आज कमाते हैं करोड़ों

0
Translate News:
मनीष मल्होत्रा ​​की प्रेरणादायी जीवन-यात्रा…
      "मनीष मल्होत्रा ​​एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें आम जनता से लेकर बॉलीवुड तक का हर व्यक्ति बहुत अच्छे से जानता और पहचानता है। एक छोटे फैशन डिज़ाइनर के रूप में शुरूआत करके मनीष आज न केवल बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाईन करते हैं, बल्कि हॉलीवुड कलाकारों की भी ड्रेस डिजायनिंग का काम करते हैं।"
       1990 के दौरान सिर्फ 25 साल की उम्र में मनीष मल्होत्रा ने फिल्म 'स्वर्ग' से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की। इस फिल्म में इन्होंने बॉलिवुड एक्ट्रेस जूही चावला के लिए ड्रेस डिज़ाइन की थी।
     फैशन के प्रति दिवानापन मनीष के ज़ेहन में बचपन से ही था। वे अक्सर अपनी माँ को फैशन के विभिन्न रुझानों और उनकी साड़ी के साथ नये-नये स्टाइल अपनाने की सलाह दिया करते थे। उनके ज़ेहन की दिलचस्पी धीरे-धीरे उनका जुनून बन गई और उनके इसी जूनून ने आखिरकार उन्हें एक सफल पेशेवर डिजायनर बना दिया। स्कूल के दिनों में एक एवरेज स्टूडेंट रहे मनीष मल्होत्रा कला की विभिन्न विधाओं पेंटिंग, स्केचिंग और डिजाइनिंग में हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते थे, जिसकी वजह से वे अपने स्कूल में काफी लोकप्रिय भी थे।
     मनीष का जन्म मुंबई के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। जब उन्होंने अपने भविष्य के लिए खुद को स्पष्ट कर लिया तब उन्होंने एक बुटीक में काम करना शुरू कर दिया, जहां उन्हें 500 रुपये प्रति माह मिलते थे। ये वो जगह थी जहां मनीष ने लगातार कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने कौशल को और परवान चढ़ाया। महिलाओं के लिए वस्त्र डिजाइन तैयार करने से शुरूआत करने के बावजूद, समय के साथ उन्होंने पुरुषों के लिए भी परिधान डिजाइन करना शुरू किया। इस क्षेत्र में बिना किसी डिप्लोमा या किसी सहयोग के मनीष सिर्फ विश्वास और कड़ी मेहनत के बल पर तेजी से आगे बढ़ते रहे।
      1990 के दौरान सिर्फ 25 साल की उम्र में मनीष ने फिल्म 'स्वर्ग' से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की। इस फिल्म में उन्होंने बॉलिवुड एक्ट्रेस जूही चावला के लिए ड्रेस डिजाइन की थी। 1993 में उन्होंने फिल्म 'गुमराह' में श्रीदेवी के लिए काम किया। उस दौर की शीर्ष अभिनेत्रियों के लिए ड्रेस डिजाइन करने के बाद मनीष को मुड़ कर पीछे देखने की फिर कभी ज़रूरत नहीं हुई। आगे चलकर फिल्म रंगीला में मशहूर अदाकारा उर्मिला मार्तोंडकर के डिज़ाइनर कपड़ों के लिए मनीष को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला और उनकी ये सफलता दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, सत्या, कुछ कुछ होता है, कहो ना प्यार है, मोहब्बतें, धड़कन, असोका, कभी ख़ुशी कभी गम, कल हो ना हो, शिवाजी: द बॉस (तमिल), ओम शांति ओम, दोस्ताना, आई हेट लव स्टोरीज़, एंथिरन (तमिल), बॉडीगार्ड, रॉकस्टार, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस और 2 स्टेट्स तक जारी रही है।
      मनीष मल्होत्रा ने अपना खुद का लेबल 'मनीष मल्होत्रा' 2005 में लॉन्च किया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 39 साल थी। 39 साल की उम्र तक वे इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी एक बेहतरीन पहचान बना चुके थे।
     आज की तारीख में मनीष मल्होत्रा केट मोस, नाओमी कैंपबेल और काइली मिनोग जैसी मशहूर हस्तियों के लिए भी काम कर रहे हैं। मनीष ग्रेट डांसर माइकल जैक्सन के लिए भी वस्त्र तैयार कर चुके हैं। उनके डिजाइन किये गये कपड़े सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि लंदन, न्यूयॉर्क, कनाडा, दुबई और रियाद में भी लोगों के बीच पहने और पसंद किये जाते हैं।
      DNA India के साथ एक इंटरव्यू में मनीष ने अपनी चुनौतियों और प्रेरणा के बारे में बात करते हुए कहा, जीवन में चुनौतियों के बिना मज़ा नहीं आता। मैं 2013 में दिल्ली में लार्ज फॉरमेट पर फ्लैगशिप केच्योर स्टोर शुरू करने वाला पहला भारतीय डिजाइनर बन गया था और चार साल बाद, यानि की आज की तारीख में ये स्टोर भारतीय फैशन परिदृश्य में गौरवशाली स्थान रखता है। मैं चीज़ों को बहुत बारीकी से समझने वाला व्यक्ति हूं। प्रेरणा का स्त्रोत हर जगह मौजूद है, इसलिए लोग अपने जीवन को प्रकृति से लेकर वास्तुकला तक कला के माध्यम से ही समझने की कोशिश कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top