केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा का पकौड़ा तलो आंदोलन

0
Translate News:
Image may contain: 8 people, people smiling, people standing
     समाजवादी पार्टी के मुम्बई महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के निर्देश पर सोमवार,१२ फरवरी को पार्टी के मुंबई प्रदेश चीफ महासचिव मेराज सिद्दीकी के नेतृत्व में सीएसटी में सबवे (भूमिगत मार्ग) के पास आजाद मैदान के सामने समाजवादी पार्टी की तरफ से पकौड़ा तलो आंदोलन किया गया।
    इसके अंतर्गत समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्टाल लगाकर पकौड़े बेचकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बाद में पुलिस ने आकर २५ से ३० कार्यकर्ताओं हिरासत में ले लिया जिन्हे बाद में रिहा कर दिया गया
     मेराज सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। देश में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है। ऐसे में भाजपा के मंत्री और नेता रोजगार देने के बदले युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और भाजपा जुमलेबाजी कर रही है।
    इसकी जितनी निंदा की जाये कम है। उक्त आंदोलन में पूर्व नगरसेवक वो मुम्बई प्रदेश सचिव इस्हाक़ शेख जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद मुन्ना,ज़िला अध्यक्ष निसार खान आदि लोगो शामिल थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top