फूलपुर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार हो सकती हैं प्रियंका गांधी

0
Translate News:
Image may contain: 4 people, people smiling, people standing    फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इस संबंध में बुधवार को हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रियंका गांधी के नाम पर सहमति बनी. इस दौरान बैठक में प्रियंका के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव पर पार्टी हाईकमान को फैसला लेना है. बता दें, फूलपुर लोकसभा सीट प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.
     फूलपुर लोकसभा सीट का देश के राजनैतिक इतिहास में खासा महत्व है इसलिए यह सीट कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है. इस सीट से देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने अपनी पहली जीत दर्ज की थी. इसी सीट से कांग्रेस की टिकट पर वीपी सिंह भी जीते थे. वह भी बाद में देश के प्रधानमंत्री बने.
     जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बुधवार को प्रियंका गांधी को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने का मुद्दा उठा. इस दौरान बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा. अब पार्टी की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष को प्रियंका के नाम का प्रस्ताव भेजा जाएगा. बैठक में प्रियंका के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की. अब इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव पर पार्टी हाईकमान आखिरी फैसला लेगा.
     जिला महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि आज जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई पदाधिकारियों के साथ मैंने खुद जिला अध्यक्ष के सामने एक प्रस्ताव पारित किया. इस प्रस्ताव में फूलपुर उपचुनाव में प्रियंका गांधी को लड़ाने की बात पर सहमति बनी. ताकि कांग्रेस के लिए संजीवनी​ प्रियंका साबित हो सकें. प्रियंका गांधी इसलिए क्योंकि फूलपुर की ये सीट जवाहर लाल नेहरू की रही है. प्रस्ताव शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया है.
    वहीं इस संबंध में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अभय अवस्थी बाबा कहते हैं कि कार्यकर्ताओं की भावना को ध्यान में रखते हुए ये प्रस्ताव आया है. ये प्रस्ताव अगर कांग्रेस पार्टी स्वीकार कर लेती है तो 2019 के चुनाव का आगाज फूलपुर से हो जाएगा.
     बता दें कि फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 11 मार्च को होना है. इसके लिए पर्चे 20 फरवरी तक दाखिल किये जाएंगे. कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top