Breaking News
Loading...

सीबीआई को बड़ी सफलता, फर्जी एलओयू जारी कराने वाला गोकुलनाथ शेट्टी अरेस्ट

0
पंजाब नेशनल बैंक घोटाला 
     पंजाब नेशनल बैंक के महाघोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम को आज बड़ी सफलता मिली. टीम ने फर्जी एलओयू जारी कराने वाले पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दो अन्य लोगों में एक बैंक कर्मचारी मनोज खराट और नीरव मोदी की कंपनी के कर्मचारी हेमंत भट्ट हैं. तीनों को आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा.
    इस फर्जीवाड़े पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने हैं. दोनों राष्ट्रीय दल एक-दूसरे के कार्यकाल में इस घोटाले के जन्म के दावे कर रहे हैं. वहीं, इस बीच ये जानकारी सामने आ रही है कि 11,400 करोड़ रुपये के इस महाघोटाले के ज्यादातर साख पत्र यानी लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (LoUs) 2017-18 के दौरान जारी किए गए या उन्हें रिन्यू किया गया.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)