साइबर शाखा की बडी कार्यवाही, 100 हैकर्स को लिया हिरासत में

0
Translate News:
Image may contain: one or more people
     यूपी में विशेष कार्यवाही को अंजाम देते हुए विशेष कार्य बल ने आज तकरिबन 100 हैकर्स को एक साथ हिरासत में लिया हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किये गये सभी हैकर्स प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों के साथ साथ बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को धोखे से हैक किया करते थे। यूपी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सि्ंह के अनुसार ये सभी हैकर्स कॉल सेंटर चलाने वालो से 10 रुपये प्रति डेटा शुल्क लिया करते थे जिसकी एवज में ये डेटा हैक किया करते थे।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन हैकर्स को हिरासत में लेने के बाद अभी भी छापेमारी की कार्यवाही चल रही हैं।
      पुलिस के मुताबिक ये गिरोह पूरे एनसीआर में सक्रिय हैं। पुलिस के आलाअधिकारियों ने सभी कंपनियो से अनुरोध किया हैं कि वे सभी मामले की जांच में पुलिस का सहयोग करें और हैक किए गए डेटा की जानकारी उपलब्‍ध करवाएं
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साईबर शाखा के विशेष दस्‍ते ने इन सभी 100 हैकर्स को हिरासत में ले लिया हैं और अभी इनसे पुछताछ जारी हैं। ये सभी हैकर्स बीमा कंपनियों के यूजर तक पहुंचने के लिए डेटाबेस को हैक करते थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top