Breaking News
Loading...

न खाता न बही, जो नरेश कहें वही सही

0
Image may contain: 6 people, people sitting and indoor
    समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द अग्रवाल ने पूरी कार्यकारिणी के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि न खाता न बही जो नरेश कहें वही सही। सपा-बसपा के सिद्धांतहीन गठबन्धन और नरेश अग्रवाल के टिकट काटे जाने को कारण बताते हुए उन्होंने कहा की अखिलेश यादव हमेशा वैश्य समाज की उपेक्षा करते रहे है।
     उन्होंने बताया कि पूरा व्यापारी समाज नरेश अग्रवाल के साथ है, उन्होंने यह भी कहा की नरेश अग्रवाल ही वैश्य समाज के एकमात्र शीर्ष नेता हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में भाजपा में जाने की बात भी स्वीकार की, और कहा की भाजपा हमेशा वैश्य समाज की पार्टी रही है। वर्तमान सरकार में भी वैश्य समाज से कई मंत्री बनाये गए हैं। 
    उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व्यापारी और वैश्य समाज को भार समझते हैं, सपा की सत्ता के दौरान व्यापारियों को लूट का सामान समझा गया, अखिलेश यादव को व्यापारियों से मिलने का समय तक नहीं है। होली में नोएडा गाजियाबाद से आये 300 व्यापारियों से तीन दिन तक कोशिश के बावजूद उन्होंने मुलाक़ात नहीं की।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)