Breaking News
Loading...

आखिर कौन है BMW का मालिक, कंपनी की पूरी सच्चाई जान ली तो पैरों के नीचे से खिसक जाएगी ज़मीन

    अगर हम आपसे पूछे कि आपकी पसंदीदा कार कौन सी है तो निश्चित तौर पर आपकी फेवरिट कारों की लिस्ट में कम से कम एक कार तो BMW की होगी ही। BMW की लग्ज़री कार न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व भर में काफी पसंद की जाती है। बता दें कि भारत में BMW के ब्रांड अंबेसडर कोई और नहीं बल्कि खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन भी BMW की कार को बहुत पसंद करते हैं। सचिन के अलावा बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी BMW के बहुत बड़े शौकीन हैं।
News Today : owner of bmw car company Stefan Quandt and Susanne Klatten
BMW है 102 साल पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनी
      आज हम आपके लिए BMW से जुड़ी कुछ ऐसी खास बातें लेकर आए हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। बता दें कि BMW जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी है। जिसकी स्थापना कार्ल रैप ने 102 साल पहले 1916 में की थी। शुरुआत में कंपनी का नाम रैप मोटर वर्क्स था, जिसे बाद में बदलकर बवेरियन मोटर वर्क्स (Bavarian Motor Works) यानि BMW कर दिया गया था। BMW मुख्य रूप से लग्ज़री कार बनाती हैं। कार के अलावा BMW मोटर साइकिल भी बनाती है। 1945 तक BMW विमान के इंजन भी बनाती थी।
विश्व भर में BMW की मांग
     बताते चलें कि BMW i नाम की कंपनी BMW का ही एक हिस्सा है, जो मुख्य रूप से बिजली से चलने वाली गाड़ियों का निर्माण करती है। साल 2016 में BMW ने कुल 25,12,635 गाड़ियों का निर्माण किया, जो ये साबित करने के लिए पर्याप्त है कि दुनिया भर में BMW की कारें लोगों के बीच कितनी पसंद की जाती हैं। BMW की महंगी कारें न सिर्फ सेलेब्रिटीज़ बल्कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों के बीच भी काफी पसंदीदा है।
BMW का मालिक कौन?
     वर्तमान में BMW का मालिकाना हक मुख्य रूप से दो लोगों के हाथ में है। Stefan Quandt के पास कंपनी का 29 प्रतिशत शेयर है तो वहीं Susanne Klatten के पास कंपनी के 21 फीसदी शेयर हैं। बाकी की 50 फीसदी हिस्सेदारी सार्वजनिक निवेशकों के पास है। बता दें कि किसी भी कंपनी में 49 फीसदी से ज़्यादा हिस्सेदारी रखने वाले को ही असली मालिक माना जाता है। लेकिन यहां किसी भी एक शख्स के पास कंपनी की 49 फीसदी से ज़्यादा हिस्सेदारी नहीं है।