देवर के छेड़छाड़ की शिकार महिला ने पुलिस कार्रवाई से तंग आकर दी जान

0
Translate News:
  मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस की लचर व्यवस्था से तंग आकर एक बेबस दलित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की थी जिसकी शिकायत कराने महिला अपने पति और बेटे सहित थाने गई थी। वहां महिला व उसके बेटे को पुलिस ने एक पुराने मामले में कोर्ट से आए गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया और महिला की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया जिससे दुखी होकर महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
महिला ने कॉल कर पुलिस को बुलाया
     दरअसल थाना फुगाना क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना निवासी देवी चंद अपनी पत्नी सुदेश व अपने बच्चों के साथ थाना बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जोला में ग्राम प्रधान हाजी जमशेद के ईट भट्ठे पर मजदूरी कर अपना जीवन बसर कर रहा था। बताया जा रहा है कि देवी चंद का उसके भाई रोहिला से रास्ते को लेकर एक पुराना विवाद चला रहा है जिसके चलते गुरुवार को मृतक महिला सुदेश ने यूपी डायल 100 में शिकायत दर्ज कराई थी कि रोहिला पक्ष के प्रदीप व सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ की है जिसके बाद डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची थी मगर पीड़िता की शिकायत को झूठी बता कर मामला रफा-दफा कर दिया।
महिला के पति को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस
     इसके बाद पुलिस ने देवर पक्ष की तरफ से पीड़िता के परिवार पर दर्ज कराए गए पुराने मामले में कोर्ट से आए गैर जमानती वारंट के आधार पर मृतका के पति देवी चंद व उसके बेटे यशवंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद मृतका ने अपने पति और बेटे को छुड़ाने के लिए पुलिस से लाख मिन्नतें की मगर पुलिस का दिल नहीं पसीजा जिससे पीड़िता को लगा कि पुलिस उनके विरोधी पक्ष से मिली हुई है जिस वजह से उनकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top