सपा ने सांप पकड़ने में भी किया घोटाला

0
Translate News:
Image result for saanp pakadne me bhi ghotalaआरटीआई से बाहर आई सपा सरकार की सच्चाई
    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार ने सांप पकड़ने के लिए ही 50.14 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ये पैसे सांप पकड़ने वाले 24 लोगों को दिए गए जिन्होंने राज्य के जनेश्वर मिश्र पार्क से 921 सांप पकड़े। यानी पकड़े गए हर सांप के लिए अखिलेश सरकार ने औसतन करीब 5,444 रुपए का भुगतान किया।
    अख़बार ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जरिए यह जानकारी हासिल की है। ख़बर के मुताबिक जनेश्वर मिश्र पार्क, जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेएनआईपीसी) और हुसैनाबाद इलाके के विकास में सपा कार्यकाल में कई अनियमितताओं की जानकारी सामने आई थी। इस पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के दो महीने बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अध्यक्ष अनिल गर्ग ने संबंधित आरोपों की जांच के लिए तीन समितियों का गठन किया था। इन समितियों ने रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि जनेश्वर मिश्र पार्क में सांपाें को पकड़ने के लिए अखिलेश सरकार ने 2015-16 और 2016-17 में करीब ‘नौ करोड़ रुपए’ खर्च किए।
    इसी के बाद अख़बार ने आरटीआई के तहत याचिका दायर की ताकि आंकड़े की सच्चाई पुख़्ता की जा सके और जब जवाब सामने आया तो पता चला कि सांपों को पकड़ने लिए अखिलेश सरकार ने असल में 50 लाख रुपए खर्च किए थे। इस जवाब के मुताबिक 2015-16 में पार्क में निकलने वाले सांपों को पकड़ने के लिए 12 लोगों को तैनात किया गया। इन्होंने 484 सांप पकड़े। उन्होंने 28.39 लाख रुपए का भुगतान किया गया। जबकि 2016-17 में फिर 12 ही लोगों को लगाया गया। इन्होंने 437 सांप पकड़े। बदले में इन्हें 21.74 लाख रुपए का भुगतान हुआ। सूत्रों के मुताबिक सांप पकड़ने वालों को बारिश के दौरान दो महीनों के लिए तैनात किया गया था और एक आदमी को 30 एकड़ क्षेत्र का जिम्मा दिया गया था।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top