उन्नाव रेप केस : पीड़िता का आरोप, डीएम ने मुझे और परिवार को होटल में 'कैद' किया

0
Translate News:
    उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे और उसके परिवार को होटल के एक कमरे में कैद कर दिया गया है. पीड़िता का आरोप है कि उसे पीने के लिए पानी तक मुहैया नहीं कराया जा रहा है. पीड़िता के चाचा का भी आरोप है कि परिवार को एक होटल में नजरबंद करके रखा गया है. परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है.
     उन्नाव रेप पीड़िता ने डीएम पर आरोप लगाते हुए कहा, “मैं मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से अपील करती हूं कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए. डीएम ने मुझे होटल के एक कमरे में बंद कर दिया है. मुझे यहां पीने के लिए पानी भी नहीं दिया जा रहा है. मैं बस इतना ही चाहती हूं की दोषियों को सजा मिले.”
    दरअसल, बीजेपी विधायक के डर से पीड़िता परिवार गांव नहीं लौटना चाहता. जिसके बाद पूरे परिवार को उन्नाव के होटल में रखा गया है. डीएम रवि कुमार एनजी का कहना है कि परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस में रखा गया है. हालांकि पीड़िता और उसके चाचा का आरोप है कि उन्हें होटल के कमरे में नजरबन्द कर दिया गया है. पानी मांगने पर कहा जाता है बोतल लेकर भर लाओ. लेकिन पानी है ही नहीं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top