Breaking News
Loading...

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट चले जाएं सिब्बल, वहां उनके लिए जगह है - स्वामी

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की कोर्ट में नहीं जाने का ऐलान करने वाले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर अब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पलटवार किया है. स्वामी ने कहा कि सिब्बल के कोर्ट पेश न होने से किसे फर्क पड़ता है. स्वामी ने यहां तक कह दिया कि सिब्बल को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में चले जाना चाहिए. वहां उनके लिए जगह है. स्वामी ने कहा कि विपक्ष के महाभियोग के प्रस्ताव पर उपराष्ट्रपति ने दरियादिली दिखाते हुए दो दिन तक इस पर विचार किया. विपक्ष के नोटिस को तो उसी दिन कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए था.
     गौरतलब है कि कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट में अरसे से प्रैक्टिस कर रहे कपिल सिब्बल ने कहा है कि अगर जस्टिस दीपक मिश्रा रिटायरमेंट तक पद पर बने रहते हैं तो वे उनकी कोर्ट में पेश नहीं होंगे.