पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव, पुलिस वेरिफिकेशन के 'तत्काल' झंझट से मुक्ति

0
Translate News:
    नई दिल्ली।। अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। विदेश मंत्रालय ने अपने नए फैसले में पासपोर्ट बनवाने के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। विदेश मंत्रालय के नए नियम के मुताबिक अब पासपोर्ट बनवाने के दौरान होने वाली शुरुआती पुलिस जांच को खत्म कर दिया गया है। नए नियमों के मुताबिक अब पुलिस जांच तब होगी, जब आवेदक के पास पासपोर्ट पहुंच जाएगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। विदेश मंत्रालय का मानना है कि नए नियम से पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
रिश्वत से बचाने को 'आउट-ऑफ-टर्न पासपोर्ट'
     विदेश मंत्रालय ने सामान्य तौर पर पहली बार आवेदन करने वाले नागरिकों के लिए यह 'आउट-ऑफ-टर्न पासपोर्ट' पेश किया है। दरअसल मंत्रालय को पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि पुलिस जांच में काफी समय लगता है, जिसकी वजह से पासपोर्ट जारी होने की प्रक्रिया भी धीमी होती है। इसके अलावा मंत्रालय को यह भी शिकायत मिली थी कि जांच के बदले पुलिसकर्मी आवेदक से रिश्वत की मांग करते हैं। इसके बाद मंत्रालय ने पासपोर्ट को लेकर यह नया सिस्टम लागू किया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top