Translate News:

लखनऊ।। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि जिस पार्टी ने आपातकाल के दौरान तानाशाही रवैये से जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया था वह आज हमसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में सवाल कर रही है. सीतारमण आज बीजेपी के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने लखनऊ आईं थी.
रक्षा मंत्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला
रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘‘आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चर्चा हो सकती है लेकिन कांग्रेस के आपातकाल के दौरान क्या ऐसा संभव था. जो लोग परिवारवाद और तानाशाही के जरिये देश पर आपातकाल लगा चुके हैं, जनता की आवाज को दबा चुके हैं, जनता के मौलिक अधिकारों का हनन कर चुके हैं, विपक्ष के नेताओं को जेल भेज चुके हैं वह आज हमसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में सवाल कर रहे हैं. यह बड़े आश्चर्य की बात है.’’
