Translate News:
यूपी के उन्नाव जिले में अभी महिला से गैंगरेप का मामला थमा भी नहीं था कि एक और वीभत्स घटना सामने आई है। जिले में एक विवाहिता का जला हुआ शव पाया गया है। मौके से तेजाब की एक बोतल भी बरामद की गई है। अशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसके शव को जलाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।उन्नाव गैंगरेप के बाद एक और घटना सामने आई है। ताजा मामला उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के तेजीखेड़ा का है। जहां पर खेत में एक विवाहिता की जली हुई लाश को ग्रामीणों ने देखा। आशंका जताई जा रही है कि महिला को मौके पर बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को जला दिया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को तेजाब की बोतली भी पड़ी मिली। महिला के गले में रस्सी भी बंधी मिली, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
