पीडब्ल्यूडी में रात को जमती है महफिल, शराब और शबाब का मजा लेते हैं कर्मचारी और पुलिसकर्मी

0
Translate News:
Image may contain: 5 people, people dancing     फरीदाबाद।। फरीदाबाद सेक्टर 7 स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में रात को महफिल जमती है, इस महफिल में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी और पुलिसकर्मी शराब और शबाब का मजा लेते हैं। लोगों की सुविधाओं के लिये खुले इस पीडब्ल्यूडी कार्यालय को अय्याशी का अड्डा बना दिया गया है, इस बडी खबर का खुलासा उस वक्त हुआ जब रात को कर्मचारी की पडोसी बुजुर्ग के साथ कहासुनी हो गई जिसपर कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अन्य साथियों ने मिलकर बुजुर्ग व उनके परिजनों की डंडों से पिटाई कर दी, हंगामे के बाद एकत्रित हुए लोगों ने कार्यालय में जाकर देखा तो उन्हें टेबल पर शराब और पास में लडकियां दिखी, जिसकी सूचना जैसे ही पुलिस थाने को दी तो अय्याशी कर रहा पुलिसकर्मी अपनी वर्दी और टोपी गाडी में ही छोडकर फरार हो गया तो वहीं कर्मचारी व अन्य साथी भी मौके से भाग निकले। दिन में लोगों की समस्यायें सुनकर उनको सुविधायें देने वाला पीडब्ल्यूडी कार्यालय रात को डांस बार में बदल जाता है, हर रोज कार्यालय में मित्रों की महफिल जमती है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है पीडब्ल्यूडी कार्यालय है जिसमें एसडीओ बैठता हैं जहां टेबल पर शराब के साथ प्रयोग की जाने वाली खाद्य सामिग्री रखी हुई है तो वहीं तो वहीं टेबल के नीचे शराब की बोतल का रैफर पडा हुआ है, इतना ही नहीं इस कार्यालय में एक बैड भी है जिसपर आरामदायक गद्दा भी पडा हुआ है। दिन में समस्यायें सुनने वाला ये कार्यालय रात को किसी होटल के रूम से कम नजर नहीं आता। जहां बैठकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अन्य साथी शराब और शबाब दोनों का ही मजा लेते हैं।
      इस बडी खबर का खुलासा उस वक्त हुअ जब पीडब्ल्यूडी कर्मचारी कार्यालय से बाहर नारियल पानी लेने आया जहां उसकी कहासुनी पडोसी बुजुर्ग के साथ हो गई, कहासुनी इतनी बढ गई कि कर्मचारी और उसके साथियों ने मिलकर बुजुर्ग और उसके परिजनों में डंडों से हमला कर दिया। हंगामा देखकर पडोसी एकत्रित हुए और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के अंदर गये तो उन्हें टेबल पर शराब की बोतल और बैड पर लडकियां दिखी, जिसकी शिकायत उन्होंने सेक्टर 7 थाना पुलिस को कर दी, जिसके बाद शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी अपनी वर्दी और टोपी गाडी में छोडकर ही फरार हो गया और पीडब्ल्यूडी कर्मचारी व अन्य साथी भी वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सामान को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है मगर पत्रकारों को इसके बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया गया। वहीं पीडब्ल्यूडी एसडीओ अमित गोयल की माने तो उन्हें विभाग के कर्मचारियों की शिकायत मिली है कि कार्यालय में शराब पी जाती है जिसको लेकर उन्होंने जांच के आदेश दे दिये हैं और पुलिस में भी शिकायत हो चुकी है जल्द कार्यवाही की जायेगी। वहीं सेक्टर 7 पुलिस थाना प्रभारी दिनेश कुमार की माने उन्हें सूचना झगडे की मिली थी जहां पहुचने पर पुलिसकर्मी की वर्दी और टोपी मिली है, पडोसियों ने जो आरोप लगाये हैं उनकी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top