Breaking News
Loading...

अपराध की घटनाओं से लोग दहशत में, 'घर बिकाउ है' के पोस्टर लगे


ताबड़तोड़ क्राइम से दहशत में लोग, घरों के बाहर लगाए पोस्टर, कहा अब यहां नहीं रह सकते
    इलाहाबाद।। शहर में बढ़ती अपराध की घटनाओं से लोग दहशत में है। कस्बे में लोगों घरों के बाहर 'घर बिकाउ है' के पोस्टर लगा दिया है। लोगों का कहना है कि, अब हम यहां नहीं रह सकते। इस अराजकता के मौहल में रहना अब हमारे बस की बात नहीं है।
     दरअसल, फूलपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिले में हुए हत्याकांड बवाल आगजनी की घटनाओं के बाद आज मृतक परिजनों से मिलने अपने गृहनगर इलाहाबाद पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर भाजपा नेता पवन केसरी के घर पहुंचे। जिसकी दो दिन पहले फूलपुर के शेखपुरा मोहल्ले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही आसपास के इलाकों तनाव का माहौल बना हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में पीएसी तैनात है। दो दिन बाद आज फूलपुर की लगभग दुकानें बंद रहे और इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।
     कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सपा सरकार को घेरने वाली भाजपा अब अपने ही सवालों पर घिर गई है। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के सामने स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। घरों के बाहर इंसाफ चाहिए का पोस्टर लगाया। साथ ही घरों के बाहर पोस्टर चिपकाए गए, जिसमें लिखा था यह घर बिकाऊ है हम अराजकता के माहौल में नहीं रह सकते।
     यूपी में कानून का राज स्थापित होगा राम राज्य आएगा। यह कहने वाले भाजपा नेता अब चुप हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबको सुरक्षा और सबको को न्याय दिलाने की बात करने वाले सरकार ने भी मौन साध रखा है। प्रदेश भर में ग्राउंड जीरो शुरू करके सरकार को यह भरोसा था कि, अपराध पर लगाम लगा सकेगी। लेकिन इसके बावजूद भी बुलंद हौसले वाले अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।