हिन्दू युवती को मुस्लिम युवक ने किया अगवा, मुस्लिम वक़्फ़ बोर्ड ने जारी किया मैरिज सर्टिफिकेट

0
Translate News:
माता-पिता ने अपनी लड़की के गायब हो जाने की सूचना पुलिस में दी थी लेकिन नहीं हुई कोई ठोस कारवाही 
कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाता था युवक और फिर युवती को अपने प्रेम जाल में फसाया
जैन समाज की लड़की ने इस्लाम क़ुबूल कर मुस्लिम युवक से की शादी
    भोपाल/मध्यप्रदेश।। खबर के मुताबिक मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली कस्बे की एक जैन समाज की लड़की ने इस्लाम क़ुबूल करने के बाद एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली है. बताया जा रहा है की दोनों का प्रेम प्रसंग पिछले कुछ वर्षों से चल रहा था.
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 7 मई 2018 को इस युवती के माता-पिता ने अपनी लड़की के गायब हो जाने की सूचना पुलिस में दी थी. और अब कुछ दिन बाद लडकी ने आदिल खान नाम के युवक से शादी करने के बाद सोशल मीडिया में अपना विडियो जारी कर बयान जारी किया है. मीडिया के अनुसार आदिल खान मुंगावली का ही रहने वाला है और उसी कस्बे में वह अपनी मेडिकल स्टोर चलाता है.
    इस नव विवाहिता लड़की के माता-पिता के अनुसार शिकायत की थी की उनकी बेटी अपनी नानी के यहाँ जा रही थी जिसको आदिल ने एक साजिश के तहत योजनाबद्ध तरीके से अगवा किया था। 
    शादी के बाद इन दोनों के शादी के मेरिज सर्टिफिकेट और इन दोनों के द्वारा जारी किया गया विडियो वायरल हो रहे हैं. इस घटना से जैन समाज के लोगों में काफी गुस्सा है जिसके चलते जैन समाज के लोगों ने अशोकनगर SP ऑफिस का घेराव भी किया था. 
     लड़की ने कहा उसने अपनी इच्छा से आदिल से शादी की है और जैसा कि उस पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसका अपहरण किया गया था ऐसा बिल्कुल भी सही नहीं है। लड़की ने कहा मेने अपने पुरे होश ओ हवास में इस्लाम कुबूल किया है।
    वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने कुछ दस्तावेजों के साथ कहा की ये दस्तावेज बता रहे थे कि उसने इस्लाम कबूल कर आदिल खान नाम के मुस्लिम युवक से शादी कर ली है। सूत्रों के अनुसार जैन समाज के लोगों ने अशोकनगर जिले में SP ऑफिस का घेराव भी किया और लडकी के परिजनो ने उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लडकी के बयानों से ऐसा प्रतीत होता है की वह मुस्लिम युवक के दबाव में आ गई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top