Breaking News
Loading...

शर्मनाक : सत्ता हथियाने के लिए किस कदर गिर जाते है लोग

अदिति सिंह ने कालिख भेजी है, थोड़ा-थोड़ा मुंह पर रगड़ लो
    राहुल गांधी शादी करें, न करें, किससे करें, किससे न करें, ये उनकी मर्जी लेकिन जिस ढंग से रायबरेली की MLA अदिति सिंह से उनके होने वाले रिश्ते को लेकर अफवाह फैलाई गई, वो शर्मनाक है.
    गूगल से इस लड़की की तस्वीरें खोज-खोज कर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की होने वाली पत्नी बताकर सुनियोजित तरीके से फैलाया गया. अदिति ने खुद अब अपनी बात कही है .. अदिति ने कहा है कि राहुल उसके बड़े भाई की तरह हैं, वो उनको राखी बांधती है.
     कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी को ट्रोल करने के लिए ट्रोल आर्मी ने अदिति के साथ राहुल की तस्वीरों को वायरल करके कहानी गढ़ दी और देश भर में बैठी उनकी फौज अपनी ड्यूटी पर लग गए. अब उनके मुंह पर उसी लड़की ने सामने आकर कालिख पोती है, जिसकी तस्वीरें वायरल करके वो अपना 'राष्ट्रवादी फर्ज' निभा रहे थे.
     ये वो संस्कारी लोग हैं जो किसी को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, चाहे वो कोई लड़की ही क्यों न हो. अदिति सिंह रायबरेली सदर से पांच बार विघायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं. अखिलेश सिंह की सीट से 2017 में उनकी बेटी अदिति सिंह कांग्रेस से टिकट पर चुनाव लड़कर जीती हैं. अदिति को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है . दोनों परिवारों का एक दूसरे के यहां जाना-आना भी है. पिछले दिनों राहुल गांधी रायबरेली गए थे. उसी दौरान की तस्वीरों को ये कहकर वायरल किया जा रहा है कि राहुल के लिए लड़की मिल गई है. सोनिया गांधी फाइनल करने में जुटी हैं. कोई उनके प्रेम प्रसंग बता रहा है तो कोई नीचता की हद तक जाकर चुटकी ले रहा है.