बीजेपी के नेता निकले जिस्म के भूखे भेड़िये, महिला वकील ने रोते-रोते काट दिए अपने बाल

0
Translate News:
महिला वकील ने बीजेपी नेता पर लगाए यौन शोषण के आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते-रोते काटे अपने बाल
    लखनऊ।। उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बाद अब बीजेपी के एक और नेता पर यौन शोषण का आरोप लगा है. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता और हाईकोर्ट में वकील सतीश शर्मा पिछले तीन साल से उसका यौन शोषण कर रहे हैं. इतना ही नहीं पीड़ित लड़की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते-रोते अपने सिर के बाल काट दिए. पीड़ित लड़की हाईकोर्ट में अधिवक्ता है.
     पीड़ित लड़की का कहना है कि वह हाईकोर्ट में वकील सतीश शर्मा की जूनियर है और तीन साल पहले बीजेपी नेता ने शारीरिक संबंध के बाद उसका क्लिप बना लिया और इसके बाद से लगातार ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण करते रहे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक लड़की ने खुद अपने बाल काट लिए. इस मामले में अब तक आरोपी बीजेपी नेता का पक्ष नहीं मिला है.
    इतना ही नहीं पीड़ित लड़की के मुताबिक, बीजेपी नेता पीड़ित लड़की को बार-बार धमकी देता रहा कि अगर वह उसकी शिकायत पुलिस से करेगी तो वह उसके पूरे परिवार के खिलाफ झूठे केस में फंसा देगा. पीड़िता की मानें तो सतीश शर्मा लगातार उसके परिजनों को डरा धकमा रहा है और केस वापस लेने का दवाब भी बना रहा है. पीड़िता ने कहा अगर कल तक आरोपी बीजेपी नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह कोर्ट के अंदर आत्महत्या कर लेगी.
    पीड़ित लड़की ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में तहरीर दी है. लेकिन बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अबतक आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार नहीं किया है.
    पीड़िता न्याय की आस लिए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी सतीश शर्मा अपने आप को बड़ा बीजेपी नेता बताता है, जिसके दबाव में पूरा प्रशासन मौन है. वहीं, बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, सतीश शर्मा बीजेपी का कोई पदाधिकारी नहीं है. वह वकीलों का नेता है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top