सिद्दारमैया ने बहस के लिए नरेंद्र मोदी को दी खुली चुनौती

0
Translate News:
बोले- जगह, तारीख, वक्त तय करो
    सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा को बहस के लिए खुली चुनौती दी। बेंगलुरु से निकलने वाले दैनिक समाचार पत्रों में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बकायदा विज्ञापन छपवाया और पीएम मोदी और येदियुरप्पा को बहस के लिए चुनौती दी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी कर्नाटक के लोगों को भ्रम में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी भाषणों के शोर से बेकार के मुद्दों पर कर्नाटक के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, मेरा चुनावी मुकाबला उनसे नहीं हैं बल्कि येदियुरप्पा से है। मैं उन्हें एक प्लेटफॉर्म पर खुली बहस के लिए चुनौती देता हूं, क्या वो इसे स्वीकार करेंगे, मोदी का भी स्वागत है?” सिद्धारमैया ने कहा कि मोदी गलत आरोप लगा रहे हैं और लोगों को बरगला रहे हैं। बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरा दम लगा दिया है।
     इस विज्ञापन में सिद्धारमैया के हस्ताक्षर भी हैं। इसमें लिखा है, “6.5 करोड़ कन्नडिग के भविष्य के हित में ध्यान में रखकर चलिए कर्नाटक के लोगों के सामने ही एक खुली बहस करते हैं, मैं किसी भी जगह पर आपके द्वारा सुझाये गये तारीख और समय पर आने के लिए तैयार हूं। बता दें कि कर्नाटक की चुनावी रैलियों में पीएम मोदी कांग्रेस की सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और कहा कि इस राज्य में बिना कमीशन दिये काम ही नहीं होता है। इधर कांग्रेस रेड्डी बंधुओं और उनके परिवार वालों को टिकट दिये जाने पर बीजेपी को घेर रही है। सिद्धारमैया ने जनार्दन रेड्डी और येदियुरप्पा पर तंज कसते हुए कहा कि रेड्डी और येड्डी की जोड़ी के साथ बीजेपी कर्नाटक में 60 पर आउट हो जाएगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top