नई दिल्ली।। रेप के आरोपों से घिरे दिल्ली के मशहूर शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. आज दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पीड़िता को लेकर फतेहपुर बेरी स्थित शनिधाम अश्रम पहुंची. वहीं दूसरी ओर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शनिधाम आश्रम की तलाशी के लिए वारंट जाारी किया. दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पूछा कि अभी तक दाती महाराज की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है? दिल्ली पुलिस को जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है.पीड़ित ने मंगलवार को साकेत कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाए. पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि 9 फरवरी 2016 को आश्रम की एक महिला उसे दाती महाराज के पाकस लेकर गई इसके बाद दाती महाराज और उसके तीन साथियों ने उसके सात दुष्कर्म किया. पीड़िता ने कहा कि मैं लंबे समय तक डर के कारण घुट-घुटकर जीती रही लेकिन जब हिम्मत ने जवाब दे दिया तो पुलिस के पास जाने की ठान ली. पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आश्रम की एक सेवादार उसे ऐसा करने के लिए कहती थी. पीडि़ता ने बताया कि सेवा दार ने उससे कहा कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होगी.
बता दें कि दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर रेप का आरोप लगा है. 25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जिस लड़की ने आरोप लगाया है वो माता-पिता की मौत के बाद सात साल की उम्र से दाती महाराज के पास रह रही थी.
