Breaking News
Loading...

चिता से जिंदा उठकर बैठ गई महिला, हॉस्पिटल ले गये तो फिर हो गया यह..


     इस दुनिया में आपने बहुत सी अनोखी घटाओं के बारे में सुना होगा जिनपर आसानी से विश्वास नहीं किया जाता लेकिन वो सच होती हैं. आपने कई बार सुना होगा की कोई इंसान मरने के थोड़ी देर बाद जिंदा हो गया या फिर उसमे सांस आ गई हो. ऐसी बहुत सी अजीबोगरीब खबरे सनने को मिलती रहती हैं और ऐसी खबरों पर यकीन कर पाना भी बहुत मुश्किल हो जाता है. हाल ही में पश्चिम बंगाल से एक खबर सामने आई हैं जहाँ चिता पर लेटी एक महिला अचानक से उठकर बैठ गई और जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने कुछ ऐसा बोला जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया.ये तस्वीर मृत महिला की चिता की नहीं है।
शुगर की बीमारी से ग्रस्त थी मृत महिला ….
     शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के एक शहर में ये चमत्कार हुआ जहाँ मृत महिला को अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लिटाया और अचानक से उसके शरीर में हलचल होना शुरू हो गई और महिला थोड़ी ही देर में उठकर बैठ गई. ये घटना पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण श्मसान घाट की है. पश्चिम बंगाल के परगना जिले की रहने वाली 55 साल की शिवानी विश्वास को 11 जून से महानगर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. शिवानी शुगर की बीमारी से पीड़ित थी और उसकी हालत बहुत गंभीर भी थी. 4 दिन लगातार इलाज़ करने के बाद 15 जून की सुबह डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. हॉस्पिटल ने शिवानी के घरवालों को मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जिसमे लिखा था कि शिवानी की सुबह 7:15 पर डेथ हो गई है.
चिता पर लिटाते ही कुछ सेकेंड बाद उठकर बैठ गई
     शिवानी के घरवाले रोते बिलखते उसके शव को घर ले गये और उसके अंतिम संस्कार की तयारी शुरू कर दी. शिवानी सुहागन थी और हिन्दू धर्म में सुहागन महिला की मौत के बाद उसके शव को दुल्हन की तरह सजाया जाता है. शिवानी को वहां मौजुद सभी महिलाओं ने सिंदूर लगाकर अंतिम संस्कार के लिए विदा किया. शिवानी के अंतिम संस्कार के लिए उसे शमशान घाट ले जाया गया और संस्कार करने के लिए उसे चिता पर लिटाया गया लेकिन वहां मौजूद एक व्यक्ति को ऐसा महसूस हुआ कि मृत शिवानी के शरीर में हलचल हो रही है और कुछ देर बाद ही उसका हाथ हिलाने लगा और कुछ सेकेंड बाद ही वो उठकर बैठ गई. शिवानी को जिंदा देख उसके परिवर में मातम का माहौल ख़ुशी में बदल गया.
मृत महिला के पति ने बोला…
    शिवानी के पति ने बताया की ‘उनके लिए शिवानी का फिर से जिंदा होना किसी चमत्कार से कम नहीं था. उन्हें लगा की उनकी पत्नी को दूसरी जिंदगी मिल गई. उन्होंने बताया कि शिवानी के जिंदा होने के बाद उन्हें फिर से हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया.’