मंत्री जी भूख हड़ताल पर बैठे और बढ़ गया 1.2 किलो वजन! अब उठ रहे सवाल

0
Translate News:
    आमतौर पर देखा जाता है की यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश भूख हड़ताल पर बैठता है तो निःसंदेह ही बिना कुछ खाए पिए उसका वजन कम होना लाज़मी है। इससे इतर दिल्ली में एलजी के घर में जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया सहित आप पार्टी के ही मंत्री सत्येंद्र जैन भी भूख हड़ताल पर पिछले सात दिनो से दिल्ली में आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म करने को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन मंत्री महोदय का वजन घटने की जगह बढ़ रहा है।
     उधर भूख हड़ताल पर बैठे मंत्रियों का चेकअप करने वाली टीम यह देखकर हैरान रह गई कि चार दिन से भूख हड़ताल कर रहे सत्येंद्र जैन का वजन 1.2 किलो कैसे बढ़ गया। जिस पर उनकी भूख हड़ताल पर सवाल उठ रहे हैं।
      दरअसल धरना शुरू होने के बाद से चिकित्सकों की टीम रोजाना सत्येंद्र जैन और मनीष सिसौदिया का हेल्थ चेकअप कर रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार (15 मई) को भूख हड़ताल के चौथे दिन चिकित्सकों ने मंत्री सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वजन एक किलो दो सौ ग्राम बढ़ा मिला। दैनिक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम चेकअप के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन 80.3 किलो था, जबकि शुक्रवार दोपहर चेकअप के दौरान यह वजन 81.5 किलोग्राम दर्ज हुआ है। हालांकि मंत्री के स्टाफ ने सिर्फ तीन सौ ग्राम वजन बढ़ने की बात स्वीकार की है। जबकि चिकित्सकों का कहना है कि भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति का वजन घट सकता है या फिर बराबर रह सकता है, मगर बहुत अधिक पानी पीने पर भी वजन बढ़ नहीं सकता।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top