Breaking News
Loading...

पुलिस के इस जवान ने अपने दम पर बचाई 16 जिंदगिया

      हरियाणा पुलिस का सुनील संधू बस में बैठकर अपनी ड्यूटी से वापस आ रहे थे कि अचानक एक महिला रस्ते में बेहोश हो गयी और तड़पने लगी, जिसके साथ में महिला का पति और दो बच्चियाँ भी थी। घटना के  वक्त पति बेचारा बेबस था। इस पर सुनील ने तुरंत एम्बुलेंस को कॉल किया लेकिन वह किसी कारणवश मौके पर नहीं आ सकी। जिस पर सुनील ने मौके की नज़ाकत को समझते हुए एक ऑटो को रोका लेकिन ऑटो वाला भी ऐसी स्थिति में जाने को तैयार नही हुआ।
     इस पर सुनील ने जैसे तैसे उस ऑटो वाले को समझाया फिर उस महिला को ऑटो में डाल कर सुनील स्वयं ऑटो चला कर हॉस्पिटल ले गए और हॉस्पिटल में इलाज़ के लिए दाख़िल कराया, जिससे समय पर इलाज़ मिलने से अब महिला भी पूरी तरह से स्वस्थ है। और ये कोई पहली बार नहीं है....अभी कुछ दिन पहले सुनील ने सड़क पर दुर्घटना में घायल एक युवक जिसकी आधी गर्दन कट चुकी थी को समय से हॉस्पिटल पहुँचाया जिसके 46 टाँके आए थे। यहाँ तक कि उसके इलाज के लिए अपनी तरफ़ से कुछ पैसे भी दिए....अच्छी बात ये है कि युवक अब स्वस्थ है।
      पुलिस की नौकरी करते हुए अभी तक अपने अकेले दम पर 16 जिंदगियाँ बचाने वाले सुनील वाक़ई युवाओं के लिए नज़ीर बनते जा रहे हैं।