बीजेपी की इज्जत का हो गया भाजी-पाला, इसने तो शादी के कार्ड पर ही लिखवा दिया "कमल का फूल हमारी भूल"
Headline News
Loading...

Ads Area

बीजेपी की इज्जत का हो गया भाजी-पाला, इसने तो शादी के कार्ड पर ही लिखवा दिया "कमल का फूल हमारी भूल"

शादी के कार्ड में छपवाया "हमारी भूल कमल का फूल", सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल 
    सागर/मध्य प्रदेश।। सागर में एक शादी का कार्ड सुर्खियों में है। और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस शादी के कार्ड में फ्रंट पर जो स्लोगन लिखवाया गया है उसने जिले सहित प्रदेश की भाजपा की नींद उड़ा दी है। दरअसल जिले की देवरी तहसील में किसान राजेंद्र बड़कुल की बेटी की शादी थी। और उन्होंने जो आमंत्रण कार्ड छपवाया था, उसमें लिखवाया था। "हमारी भूल कमल का फूल" 6 फ़रवरी को देवरी के बड़कुल परिवार में उनकी बेटी की शादी थी। इस शादी ने प्रदेश भर में भाजपा की नीद उड़ाए हुए है। 
     अब आप सोच रहे होंगे भला ऐसा क्यों तो हम आपको बता दें की इस शादी के कार्ड में फ्रंट पर जो स्लोगन लिखवाया गया है। वो भाजपा को रास नही आ रहा क्योंकी इसमें साफ़ शब्दों में लिखा गया है। "हमारी भूल कमल का फूल" चुनावी साल की शुरुआत में इस तरह से भाजपा का विरोध करने पर प्रदेश भर में भाजपा की इमेज पर असर पड़ रहा है। 
      वहीँ इस लाइन को शादी के कार्ड में छपवाने के पीछे की जो वजह इस परिवार ने बताई है। वो ये है की इस परिवार का एकलौता बेटा अनुराग जैन, जो स्वास्थय विभाग राहतगढ़ में साल 2011 से संविदा पर मलेरिया वर्कर के पद पर कार्यरत था। लेकिन मप्र में भाजपा सरकार ने जून 2017 में सविदा कर्मचारी की नौकरी से हटा दिया। जिसमे अनुराग भी था जिसके बाद से अनुराग बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहा है। अनुराग की माँ अनीता बड़कुल का कहना है जिस सरकार को हमने बनवाया उसी ने हमें रास्ते पर ला दिया| संविदा में 6 साल तक नौकरी करने वाले अनुराग की नौकरी छीन ली, अब हम कहाँ जाएं, दो बेटियां हैं और उनकी जिम्मेदारी भी अनुराग पर ही है| नौकरी जाने के बाद अनुराग की शादी भी टूट चुकी है, आर्थिक समस्या से पूरा परिवार जूझ रहा है| समाज में सम्मान कम हुआ है| 
     अनुराग की माँ का कहना है कि यह सरकार के खिलाफ हमारा विरोध है, यह हमारी भूल थी कि हमने कमल को चुना| इसको लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने कांग्रेस पर परिवार को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनके परिवार को कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुमराह किया है। किसी कारणवश उनके लड़के की नौकरी चली गयी है तो वो अपना प्लेटफार्म रखे सागर आएं और कलेक्टर को अवगत कराएं मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने देवरी विधायक पर भी गुमराह करने का आरोप लगाया। वहीँ कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है की भाजपा ने आम जनता का जो शोषण किया है। ये उसकी ही वजह है।
 

Post a Comment

0 Comments