भाजपा का सूफड़ा साफ़ होना तय, राजपूतों ने सीना ठोक कर कह दी इतनी बड़ी बात

0
Translate News:
    जयपुर/राजस्थान।। राजस्थान में जयपुर के दीप ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश के राजपूत एवं रावणा राजपूत संगठनो के प्रतिनिधि सम्मलेन को हाल ही में कुछ दिनों पूर्व आयोजित किया गया था जिसमे समस्त राजपूत समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी को आने वाले चुनावों में हराने की शपथ ली गई है। 
     इस अवसर पर राजपूत संगठनों द्वारा कमल का फूल हमारी भूल नाम से एक पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस पोस्टर में कमल के फूल को उल्टा छपवाकर उस पर क्रॉस का निशान बनवाया गया है, यानि की प्रदेश के समस्त राजपूत संगठनों द्वारा सार्वजिक मंच से देशभर के समस्त राजपूतों से बीजेपी जैसी घटिया मानसिकता वाली राजनैतिक पार्टी को आगामी चुनावों में वोट ना देकर उसे पुरे दमख़म से हराने की प्रतिज्ञा दिलवाई गई है।  
     राजपूत संगठनो का कहना है की यह बात किसी से छुपी नहीं है की वर्तमान बीजेपी की सरकार ने राजपूतों के कई सपूतों को फ़र्ज़ी एनकाउंटर के नाम पर गोली मरवा दी गई थी, जिसमे आनंदपाल सिंह, भीम सिंह और और चतुर सिंह की का फ़र्ज़ी एनकाउंटर केस मिडिया में भी बहुत दिनों तक चर्चा का विषय भी रहा है। 
    कुछ राजपूत संगठन के प्रतिनिधियों का तो यहाँ तक कहना है की जिस बीजेपी पार्टी के लिए राजपूतों ने अपना सब कुछ त्याग दिया था उसी पार्टी ने आज सबसे ज्यादा राजपूतों का ही शोषण किया है और राजपूतों को बर्बाद करने में भाजपा का अहम् योगदान रहा है। इसी खिन्नता के चलते राजपूतों ने इस तरह की सभा का आयोजन कर भाजपा का पुरजोर तरीके से बहिष्कार करने का आह्वाहन किया गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top