इस बार पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं बीजेपी के जाने-माने नेता

0
Translate News:
     मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं. पीएम मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र में मात देने के लिए विपक्षी गठबंधन की ओर से इसको लेकर चर्चाए जोर-शोर से चल रही हैं. समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं ने इस ओर इशारा किया. साथ ही कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी को उनके घर में हरा दिया जाए तो नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कमी आ सकती है.
        टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी पार्टी की ओर से जयप्रकाश नारायण की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें हिस्‍सा लेने के लिए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पहुंचे थे. बता दें कि काफी समय से शत्रुघ्न सिन्हा को जब भी मौका मिलता है पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ न कुछ बोलते रहते हैं. ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि 2019 में बीजेपी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा को या तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है या फिर वे खुद ही पार्टी छोड़ सकते हैं. ऐसे में विपक्षी दल उन्‍हें अपने पाले में लेने की कोशिश में हैं. एक सपा नेता ने कहा कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा छोड़ते हैं तो पार्टी उन्‍हें आगामी लोकसभा चुनाव में वाराणसी से टिकट देने पर विचार कर सकती है.
      बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा को सपा, बसपा और कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय लोक दल का भी समर्थन हासिल है. इसके अलावा वाराणसी संसदीय क्षेत्र शत्रुघ्न सिन्‍हा के गृह राज्य बिहार के नजदीक है. साथ ही वाराणसी में ‘कायस्थ’ समर्थक भी बड़ी संख्‍या में है. उधर, मौजूदा समय में यूपी और बिहार के लोगों पर दूसरे राज्‍यों में हो रहे हमलों को लेकर भी वाराणसी के लोगों में गुस्‍सा है.
      वाराणसी में इन दिनों पीएम मोदी के खिलाफ गुजरात में यूपी बिहार के लोगों पर हो रहे हमलों के चलते ख़ासा नाराज़ हैं . वाराणसी में कई जगह पीएम की निंदा करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं. ऐसे में विपक्ष शत्रुघ्न सिन्हा को अपने खेमे में मिलाकर नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से उतार सकती हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top