महिला सशक्तिकरण पर ज्ञान पेल रहे थे, ME 2 पर सवाल पूछते ही खामोश हो गए संबित पात्रा

0
Translate News:
ME 2  पर पूछे गए सवाल पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने साधी चुप्पी
    महिला सशक्तिकरण पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा निकाली जा रही यात्रा में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर सवाल पूछने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सवालों से बचते हुए नजर आए. यहां तक कि मीडिया सवाल पूछती रही और वो गाड़ी मैं बैठकर निकल दिये. 
     सवाल था कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर बीजेपी यात्रा निकाल रही है. वहीं केंद्रीय मंत्री पर आरोप लग रहे हैं इस पर क्या कहना है. इस सवाल पर संबित पात्रा तो बिना कुछ बोले ही आगे चल दिए. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले तो कहा कि इस पर जांच हो रही है और फिर गाड़ी में बैठ कर वो भी चल दी.
      इसी बारे में जब हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला केंद्रीय नेतृत्व के सामने है और इस पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है. हालांकि उन्होंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए और उम्मीद भी जताई कि जांच हो भी रही होगी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top