सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड सदस्य अशफाक हुसैन जिया गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोप

0
Translate News:
    शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य अशफाक हुसैन जिया पर दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगा है। मकबरा बहू बेगम फैजाबाद के मुतवल्ली हैं और उत्तर प्रदेश में सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के बेहद करीबी माने जाते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जिया को गिरफ्तार कर लिया है।
     नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित एक होटल में जिला फैजाबाद फिल्म की शूटिंग के दौरान यह वाक्य प्रकाश में आया है। फिल्म में सह कलाकार की भूमिका में शामिल एक कलाकार युवती ने वक्फ बोर्ड के सदस्य अशफाक हुसैन पर दुष्कर्म करने का प्रयास, शराब पिलाने का आरोप सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद फिल्म की शूटिंग कर रहे कलाकारों में हलचल मच गई है। मामला गंभीर होने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
    मिली जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top