Translate News:

राजधानी लखनऊ के यूपी विधानसभा के सामने एक पीड़ित दंपति ने परिवार समेत आत्मदाह का प्रयाय किया. मौके पर मौजूज पुलिसकर्मियों ने परिवार को हिरासत में ले लिया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक नगराम निवासी पीड़ित अशोक कुमार अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने जा रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया. अशोक के साथ पत्नी और बच्चे भी आए थे.
पीड़ित अशोक ने बताया कि उसकी 10 व 11 साल की बेटियों के साथ पास के दुकानदार मोहम्मद इसरत ने गलत काम किया था. वह छह माह की जेल के बाद जमानत पर बाहर आ गया है. अब उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है. मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रह है. इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
फिलहाल
गौतमपुल्ली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पीड़ित परिवार को अधिकारियों
ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. जिले के अधिकारी पीड़ित परिवार से पूछताछ
में जुटे है.
