भरभरा कर टूट गया डिप्टी सीएम का मंच, मच गई अफरा-तफरी
Headline News
Loading...

Ads Area

भरभरा कर टूट गया डिप्टी सीएम का मंच, मच गई अफरा-तफरी


    यूपी की राजधानी लखनऊ में कुछ दिनों पूर्व भारतीय जनता पार्टी की ‘कमल संदेश बाइक रैली’ निकाली गई थी. इस दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का मंच अचानक से टूट गया. हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार लगभग 10 बजे राज्य की राजधानी में झूलेलाल वाटिका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमल संदेश यात्रा को रवाना करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उनका मंच अचानक भरभरा कर टूट गया. सूत्रों ने बताया कि जिस समय मंच टूटा, उस वक्त मंच पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. मंच टूटने से अफरा-तफरी मच गई. कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री चोटिल होने से बच गए हैं.
    आपको बता दें कि लखनऊ से उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की अगुवाई में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने के लिए शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली लखनऊ से रवाना की गई। यह रैली राज्य के सभी 80 लोकसभा सीटों के गांव, गली, सड़क और चौराहों से निकलेगी।उल्लेखनीय है कि, भारतीय जनता पार्टी कमल संदेश’ यात्रा के जरिए केन्द्र और राज्य की सरकारों की उपलब्धियां जनता को बताएगी। इस यात्रा का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में जनता का फिर वही का समर्थन हासिल करना है।

Post a Comment

0 Comments