जॉन अब्राहम ने बताया केरल में क्यों नहीं बनी कभी बीजेपी सरकार…

0
Translate News:
    भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। पिछले कुछ सालों में यह तेजी से उभर कर सामने आई है। इस पार्टी की कमान जब से नरेंद्र मोदी ने संभाली है तब से पार्टी के सितारे ही बदल गए हैं। बीजेपी की सरकार सिर्फ केंद्र ही में नहीं है बल्कि भारत देश के कई राज्यों में भी मौजूद हैं।
    बता दें कि पार्टी ने सबसे पहले पूर्ण बहुमत से 2014 के लोकसभा में चुनाव में जीत दर्ज की। उसके बाद लगातार दूसरी बार लोकसभा 2019 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ केंद्र में ही जीत दर्ज नहीं की बल्कि धीरे-धीरे उसने कई राज्य में भी अपनी सरकार बनाई। लेकिन भारत का एक राज्य ऐसा है जहां भारतीय जनता पार्टी को बिल्कुल भी वोट नहीं मिलते हैं। भारतीय जनता पार्टी केरल में आज तक अपनी सरकार नहीं बना पाई है। इसी को लेकर एक्टर जॉन अब्राहम ने सरकार पर बड़ा बयान दिया है।
   धूम, मद्रास कैफे और बटला हाउस जैसी बड़ी फिल्मों में काम करने वाले जॉन अब्राहम गुरूवार को लेखक मुरली के. मेनन की लिखी किताब ‘द गॉड व्हू लव्ड मोटरबाइक्स’ के लॉन्च पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने केरल और अपने बचपन के बारे में बातें कीं।
    इस लॉन्च के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आखिर भारतीय जनता पार्टी की केरल में सरकार क्यों नहीं बनती है तो उन्होंने बड़ी सादगी से इसका जवाब दीया। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि केरल की सुंदरता यही है कि वहां पर हर 10 मीटर के दायरे में मंदिर और मस्जिद साथ में है। वहां पर हर धर्म के लोग बिना समस्या के एक दूसरे के साथ रहते हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top