जहरीले कोबरा से जीभ पर डंसवाने का शौक पड़ा भारी

0
Translate News:
   सहारनपुर/उत्तरप्रदेश।। थाना फतेहपुर के कस्बा छुटमलपुर में गुरुवार को 35 वर्षीय युवक वसीम (Waseem) को जीभ पर सांप से कटवाने (Snake Bite) का शौक महंगा पड़ गया. उसने अपने साथी को इकट्ठा कर सांप पकड़कर उससे अपनी जीभ पर डंक मरवाया. डंक लगने के बाद युवक बेहोश हो गया. बेहोश होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. वसीम को सांप पकड़ने और उससे खुद को डसवाने का शौक था. इसी खतरनाक शौक ने उसकी जान ले ली.
    सहारनपुर के थाना फ़तेहपुर के कस्बा छुटमलपुर निवासी वसीम 35 वर्ष को सांप से जीभ पर कटवाने का शौक था. गुरुवार को इसने एक कोबरा सांप को पकड़ा और फिर अपने साथियों के सामने खुद के जीभ पर डंसवाया. सांप के डंसने के बाद कुछ देर तक वसीम सांप को पकड़े खड़ा रहा. उसके बाद वह बेहोश हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top