बाजार में जल्द आ रहा है शाकाहारी अंडा, मुर्गी के अंडे से भी होगा ज्यादा फायदेमंद

0
Translate News:
   इंदौर/मध्यप्रदेश।। अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी इस बात लेकर लोगों की तरह-तरह की राय हैं। बहुत सारे लोग अंडे को मांसाहारी मानते हैं और इसे खाने से बचते हैं। ऐसे लोग जो अंडे को मांसाहारी मानकर नहीं खाते उनके लिए एक खुशखबरी है। बाजार में जल्द ही शाकाहारी अंडा आ रहा है, जो मूंग की दाल और सोया से बना है। इसको लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि यह अंडा मुर्गी के अंडे से कहीं ज्यादा फायदेमंद होगा।
     इस अंडे में मुर्गी के अंडे जैसी प्राकृतिक गंध, स्वाद और विटामिन्स जैसे पौष्टिक पदार्थ होंगे। खास बात यह है कि यह शाकाहारी अंड़ा आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने इस अंडे को बनाया है। छात्रों ने शाकाहारी अंडे को बनाने की विधि को पेटेंट के लिए भी भेजा है।
     अंडा बनाने वाली टीम के एक सदस्य राहुल दीवान ने बताया कि भारत में बहुत सारे लोग मुर्गी का अंडा खाने से बचते हैं क्योंकि लोग इसे मांसाहारी मानते हैं। राहुल ने बताया कि शाकाहारी अंडा मूंग की दाल और सोया को मिलाकर बनाया गया है। इसमें प्राकृतिक अंडे से ज्यादा पोषक तत्त्व होंगे।
    दीवान के बताया कि मुर्गी को कई तरह के इंजेक्शन दिये जाते हैं, जिसका खतरनाक असर अंडों पर पड़ता है। वहीं शाकाहारी अंडे में फूड प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह अंडा सामान्य प्लास्टिक या कांच की बोतल में बाजार में उपलब्ध होगा। साथ ही फ्रिज के तापमान में एक महीने तक इसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top