एक ऐसा गांव जहाँ मुर्दे ले रहे राशन

0
Translate News:
   सराईपाली/छत्तीसगढ़।। सरकार ने आर्थिक रुप से पिछले हुए लोगों को सस्ते दामों पर राशन मुहैया कराने के लिए सहकारी मुल्कों की दुकानें खोल रखी है। इन दुकानों में राशन कार्ड धारकों को सस्ते दरों में चावलए गेंहूए चीनी जैसी खाने की चीजें मिलती हैए लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि छत्तीसगढ़ में एक ऐसी पंचायत है जहां राशन की दुकाने से मुर्दे अपना राशन ले जाते हैं। 
    छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडेसरा एक ऐसा ग्राम पंचायत है जहां हर मुर्दे के नाम पर राशन मुहैया कराया जा रहा है और राशन का उठाव भी समय से हो रहा है। ये मुर्दे तय वक्त पर अपना राशन ले जाते हैं। ऐसे में सवाल ये कि प्रशासन का राशन कब तक मुर्दे खाते रहेगें। दरअसल इस इलाके में उन राशन कार्डों पर भी राशन दिया जा रहा है जो काफी पहले ही मर चुके हैं। ये इलाके के दबंग लोगों की मिलीभगत है। जिसकी वजह से मृत लोगों के नामों पर भी राशन कार्ड बनवाकर उस राशन कार्ड का खुद इस्तेमाल कर रहे हैं। नाराज गांव के लोग का कहना है कि जब राशन लेने के लिए जाते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि राशन नहीं आया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top