दहेज में नहीं मिली मारुती कार तो दे दिया तलाक

0
Translate News:
    अमरोहा।। अमरोहा में दहेज में कार ना मिलने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तलाक पीड़िता का पति अब धमकिया दे रहा है कि अगर पुलिस कार्यवाही की तो अच्छा नहीं होगा। पीड़िता अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही ह
    मामला थाना सैदनगली इलाके के एक कस्बे का है। जहां की निवासी एक युवती की शादी अमरोहा जनपद के थाना बछरायूँ इलाके के गांव कुआँ खेड़ा में अप्रैल 2019 हुई थी। लेकिन शादी के बाद ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने लगे। ससुराल वाले दहेज में कार लाने का दबाव बनाने लगे। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो पति और उसके घर वालो ने विवाहिता के साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया और घर से निकाल दिया।
    पीड़िता अब अपने बाप के घर रह रही है। तलाक पीड़िता ने अमरोहा पुलिस अधीक्षक को पहले रजिस्ट्री के माध्यम से कार्यवाही की मांग की। आज तलाक पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची और सुसराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।
    पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा का कहना है कि तलाक पीड़िता की तहरीर पर थाना सैदनगली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top