फ़र्ज़ी डिग्री वाले शिक्षकों की होगी बर्खास्तगी, अंतिम नोटिस तैयार

0
Translate News:
Image result for फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों की होगी बर्खास्तगीजिला समिति के निर्देश पर कार्रवाई में जुटा शिक्षा विभाग
महीने के आखरी तक सेवा समाप्ति की है तैयारी
    मैनपुरी/उत्तरप्रदेश।। आखिरकार फर्जी शिक्षकों के ऊपर गाज गिरनी तय हो गई है। जिला समिति के निर्णय के बाद फर्जी शिक्षकों को एक और नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। नोटिस तैयार करने का कार्य बीएसए कार्यालय में तेजी से किया जा रहा है। 78 शिक्षकों को बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
    जिला समिति ने एसआईटी द्वारा फर्जी घोषित किए गए शिक्षकों के अभिलेखों की शासन के निर्देश के बाद फिर से गहनता से जांच की विभाग किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहता है। जिससे फर्जी शिक्षकों को किसी प्रकार का मौका मिल सके इसे देखते हुए अब जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय के नेतृत्व वाली समिति ने बीएसए को निर्देश दिए हैं। कि फर्जी शिक्षकों को अपने स्तर से बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी करें। बीएसए ने अपनी देखरेख में बर्खास्त की नोटिस जारी करने का कार्य तेजी से शुरू करा दिया है। गोपनीय स्थान पर पिछले दिनों से नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है। कि दो-चार दिन में 78 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्तगी नोटिस जारी कर दिए जाएंगे।
क्या कहतें है बेसिक शिक्षा अधिकारी
    फर्जी शिक्षकों की शीघ्र बर्खास्तगी होगी। जिला समिति के निर्देश पर उन्हें एक बार फिर से बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। इसके बाद फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करते हुए उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी। विभाग किसी प्रकार की खामी नहीं छोड़ना चाहता है। इसलिए एक और नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। विजय प्रताप सिंह बीएसए मैनपुरी

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top