IAS ने दिया इस्तीफा, कहा- लोकतंत्र के संस्थानों को दबाया जा रहा है

0
Translate News:
   कर्नाटक के एक आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। दक्षिण कन्नड़ जिले में डिप्टी कमिश्नर पर तैनात एस शशिकांत सेंथिल ने आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जब अनैतिक तरीके से लोकतंत्र के संस्थानों को दबाया जा रहा हो, ऐसे में मैं सिविल सर्विस में रहना अनैतिक समझता हूं। एस शशिकांत सेंथिल पिछले हफ्ते से छुट्टी पर थे। वह एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ की आत्महत्या मामले की जांच भी कर रहे थे।
    एस शशिकांत सेंथिल ने कहा कि जब हमारे लोकतंत्र में मूलभूत अधिकारों को दबाया जा रहा है तो मुझे लगता है कि सरकार में एक सिविल सेवक के रूप में काम जारी रखना मेरे लिए अनैतिक है। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है।
    सेंथिल ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर समझौता किया जा रहा है। मुझे यह भी दृढ़ता से महसूस होता है कि आने वाले दिनों में हमारे देश के बुनियादी ताने-बाने के सामने बेहद कठिन चुनौतियां पेश आने वाली हैं, और मुझे अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपने काम को जारी रखने के लिए आईएएस पद से मुझे दूर रहना चाहिए।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top