Breaking News
Loading...

रामलीला में करतब दिखाते-दिखाते खुद आग का गोला बना कलाकार, हालत गंभीर

   मुजफ्फरनगर/उत्तरप्रदेश।। रविवार शाम शहर के मोहल्ला रामपुरी में चल रही रामलीला में उस समय हडकंप मच गया जब ताड़का के भेष में​ मुंह से आग निकाल रहा कलाकार खुद आग की चपेट में आ गया। उसके कपड़ों में आग लगने से वह 60 फीसदी तक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा गया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया।
     जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला रामपुरी में देर रात शाहबुद्दीपुर रोड पर रामलीला का मंचन किया जा रहा था। गांधी कालोनी निवासी अंकित रामलीला में ताड़का का रोल निभा रहा था। इसी दौरान वह मुंह से आग निकालने का करतब दिखा रहा था। उसके हाथ में पेट्रोल की बोतल थी जिससे वह मुंह में पेट्रोल भरकर फिर आग लगाता था। लोगों के बीच करत​ब दिखाने के बाद वह मंच पर जाकर खड़ा हेा गया। उसने एक बार फिर यही करतब दिखाया तभी अचानक उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली, पेट्रोल की बोतल हाथ में होने के कारण वह कपड़ों पर भी छलकी तो तुरंत आग ने विकराल रूप ले लिया। उसके पूरे शरीर से आग की लपटें उठने लगीं। शुरूआत में यह नजारा देख लोग हक्के बक्के खड़े रहे, लेकिन जब उन्हें माजरा समझ आया तो वह तुरंत उसकी आग बुझाने में जुट गए।
     मंच पर मौजूद कपड़े डालकर उसके शरीर की आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब तक आग बुझ पाती युवक 60 फीसदी तक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ती देख उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद रामलीला को भी समाप्त कर दिया गया।