जब कोतवाली में इंस्पेक्टर के सिर पर चढ़कर बैठ गया बंदर

0
Translate News:
   पीलीभीत।। वो कहते हैं न कि खाकी से खौफ सिर्फ इंसान खाते हैं जानवर नहीं। जानवरों की अपनी एक अलग दुनिया होती है जिसमें वह पूर्ण रूप से स्वतंत्र होते हैं। इसी कड़ी में एक अजीबो गरीब मामला पीलीभीत के सदर कोतवाली का सामने आया है। यहां कोतवाल कार्यालय में अचानक एक बंदर घुस गया और कोतवाल के सिर पर चढ़कर बैठ गया। बंदर के सिर पर बैठने से कोतवाल हड़बड़ा गए। बंदर उनके सिर पर हाथ फिराता रहा। इसके बाद संयम का परिचय देते हुए कोतवाल अपने स्थान पर स्थिर ही बैठे रहे। कुछ देर बाद बंदर स्वयं ही उतरकर चला गया। जिसके बाद कोतवाल ने राहत की सांस ली।
    दरअसल मामला कुछ दिनों पूर्व का है, जब सदर कोतवाली कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी अपने काम में मशगूल थे और अचानक एक बंदर उनके सिर पर आकर बैठ गया। बंदर लगभग पांच मिनट तक उनके सिर पर बैठकर उनके बालों में अंगुलियां घुमाता रहा। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बंदर को भगाने की कोशिश की लेकिन कोतवाल ने संयम का परिचय देते हुए उन्हें रोक दिया। फिर बंदर खुद ही उतरकर भाग गया। इसके बाद मंगलवार को इस पूरे वाक्या की वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को शेयर करने लगे, कमेंट करने लगे। साथ ही कुछ लोगों ने इस वाक्या को धार्मिक भावनाओं से जोड़ हुए कहा कि कोतवाल साहब को हनुमान जी ने आर्शीवाद दिया।
   वहीं चौंकाने वाली बात यह रही कि कोतवाल कार्यालय से बाहर निकलकर बंदर ने भाग रही एक लड़की को काट लिया। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top