ऑनलाइन शॉपिंग द्वारा धोखाधड़ी, निकला हैंडफोन की जगह खाली डब्बा

0
Translate News:
  आगरा/उत्तरप्रदेश।। जहां आये दिन लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग के द्वारा लुभावने आफर दिए जाते हैं वहीं आये दिन लोगों के साथ धोखाधड़ी की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है।
    ऐसा ही एक मामला संज्ञान में आया है आगरा के रुनकता क्षेत्र में अरतौनी हीरालाल की प्याऊ स्तिथ माँ दुर्गा कम्युनिकेशन के मालिक मोहित शर्मा के साथ, मोहित ने flipkart पार्टनर 2GUD के द्वारा दिनांक 25 सितम्बर 2019 को एक JBL का हैडफोन आर्डर किया गया जिसकी कीमत 1129 रुपये थी। लेकिन 1 अक्टूबर 2019 को E-KART कोरियर कम्पनी के कोरियर बोय के द्वारा जो पार्सल दिया गया उस बॉक्स में उपभोक्ता को केवल कागज ही दिखे, हैडफोन देखने तक को नहीं था। वही उपभोक्ता ने अपने साथ हुए इस फ्रॉड की वीडियो बना ली। 
    मामले को लेकर जब मोहित द्वारा कोरियर रसीद पर मौजूद नम्बर पर जब कॉल किया गया तो कोरियर कंपनी के बॉय द्वारा जबाब मिला कि जो है रखले, और कॉल काट दिया। वही उपभोक्ता द्वारा पता करने पर पता चला की कोरियर कम्पनी सिकंदरा स्थित पदम् प्लाज़ा में मौजूद है। फिलहाल मोहित का कहना है कि एक बार कोरियर आफिस संपर्क करेगा और यदि वहां से कोई हल नहीं मिलता है तो वह कंज्यूमर कोर्ट रास्ता अपनाएगा। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top