एक रखूं या चार तुझे क्या…ऐसा बोल पति ने पत्नी को घर से निकाला

0
Translate News:
    लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के अमरोहा शहर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी का पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ गया और पति ने मारपीट कर घर से यह कह कर निकाल दिया कि एक रखूं या चार तुझे क्या…। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बटवाल मोहल्ला निवासी एक महिला का निकाह 10 साल पहले शहर निवासी नियाज के साथ हुआ था। 
    महिला का कहना है बीते कुछ दिन से उसका पति घर पर रात में देर से आता था। पता चला कि उसके शौहर के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। महिला ने शौहर के अवैध संबंधों का विरोध किया। आरोप है कि यह सुनकर शौहर गुस्से से भड़क गया।
    गाली गलौच करते हुए बोला कि मैं एक पत्नी रखूं या चार तुझे कोई मतलब नहीं है। पति ने एक अक्तूबर की रात नौ बजे पत्नी को तीन तलाक बोलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची और साथ हुई घटना परिजनों को बताई।
    महिला ने गुरूवार को शौहर के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी को तीन तलाक बोलने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top