मौलाना ने जिन्न उतारने का झांसा देकर महिला पुलिस का ही कर दिया रेप

0
Translate News:
   लखनऊ/उत्तर प्रदेश।। जनता को आईना दिखने वाली पुलिस खुद अंधविश्वास में डूबी हुई है। मामला यूपी के बागपत शहर का है। जहां एक मस्जिद के मौलवी द्वारा महिला पुलिस कॉस्टेबल से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी मौलाना के विरुद्ध महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को हिरासत में ले लिया है।
    पीड़िता की माने तो जिन्न उतारने का झांसा देकर 15 महीने तक मौलवी ने पीड़िता के साथ रेप किया। पीड़िता का बेटा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसका उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा था।
   उसी दौरान पीड़िता को आरोपी मौलाना जुबैर ने परिवार के ऊपर जिन्न होने की बात कही और मस्जिद में बुलाया। आरोपी मौलाना पीड़िता को झांसा देकर उसके साथ रेप जैसी वारदात को अंजाम देने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी मौलवी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।
   पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूरे प्रकरण को आरोपी मौलाना झूठा बता रहा है। मौलाना की माने तो कॉस्टेबल ने कुछ जगह को खरीदने की बात बोलकर 27 लाख का चेक दिया था, जो कैश नहीं हुआ।
   कॉस्टेबल ने मुझ पर रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर फंसाने की बात कही। पुलिस दोनों पक्षों के आरोप के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top