हनीट्रैप का शिकार हुआ एक और BJP नेता, वीडियो वायरल

0
Translate News:
   भारतीय जनता पार्टी के कई नेता हनीट्रैप के शिकार हो चुके हैं वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश दमण-दीव के भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल का इन दिनों सोशल मीडिया में एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल किया जा रहा है।
    इस वीडियो में टंडेल, महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस अश्लील वीडियो को वायरल करने के पीछे एक हनीट्रैप ग्रुप की कारस्तानी मानी जा रही है।
   चर्चा है कि वीडियो के बदले रकम नहीं मिलने पर वीडियो को सार्वजनिक कर दिया। इसके वायरल होने के बाद गोपाल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया लेकिन इससे पहले उन्होंने किसी तरह की शिकायत से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर पर इसकी जांच करा रहे हैं।
   गौरतलब है कि सूरत के कांग्रेस नेता दिनेश काछडिया का अश्लील वीडियो भी इसी तरह कुछ समय पहले वायरल किया गया था। काछडिया ने वीडियो के बदले किसी तरह की रकम देने से साफ इनकार कर दिया था। माना जा रहा है कि हनीट्रेप चलाने वाले गिरोह ने रकम नहीं मिलने के बाद यह वीडियो वायरल किया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top