जब रिटायर्ड डीएसपी ने पुलिस साईबर ग्रुप में डाला दिया था पॉर्न वीडियो, ग्रुप छोड़कर भागने लगे थानेदार - Today Time | Digital News Broadcasting | News Today Time | Today Time Group | Breaking Headline News
Headline
Loading latest headlines...

जब रिटायर्ड डीएसपी ने पुलिस साईबर ग्रुप में डाला दिया था पॉर्न वीडियो, ग्रुप छोड़कर भागने लगे थानेदार

0
Translate Post:
    डीजीपी साहब के आदेश पर बना साईबर सेनानी ग्रुप मजाक बन कर रह गया है। हद तो तब हो गई जब सेनानी ग्रुप में गंदी तस्वीर और वीडियो डाला जाने लगा। पुलिस के ग्रुप में पॉर्न वीडियो किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने डाला था। बिहार के एक रिटायर्ड डीएसपी ने सारी हदें पार करते हुए राजधानी पटना के एक थानेदार द्वारा गठित सेनानी ग्रुप में बैक टू बैक छह पॉर्न वीडियो डाल दिया था।
   बस क्या था ग्रुप में खलबली मच गई थी। ग्रुप के जो मेंबर थे वे ग्रुप लेफ्ट कर भागने लगे।खुद थानेदार ने ग्रुप लेफ्ट होकर पूरे ग्रुप को डिलिट कर दिया था।
     हम बात कर रहे हैं पटना के बेऊर थाने की।बेऊर थानेदार ने भी साईबर सेनानी ग्रुप का निर्माण किया था।मकसद था कि कि सूचना का आदान-प्रदान हो सके।लेकिन बिहार पुलिस के एक रिटायर्ड डीएसपी बीके सिंह चौहान ने एक साथ कई पॉर्न वीडियो डाल दिया। वीडियो डालते हीं ग्रुप में खलबली मच गई। ग्रुप के सारे लोग बेऊर थाने की साईबर सेनानी ग्रुप को छोड़कर भागने लगे। इसके बाद बेऊर थाने का थानेदार खुद ग्रुप छोड़कर फरार हो गए।इसके बाद उन्होंने ग्रुप को हीं डिलीट कर दिया। यह खबर पुरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।लोग रिटायर्ड डीएसपी के इस करनी की चर्चा में जुटे हैं।
    वहीं आरोपी रिटायर्ड डीएसपी बी. के सिंह चौहान ने कहा कि मोबाईल नंबर तो उनका है लेकिन उन्होंने पॉर्न वीडियो नहीं ड़ाला है।उनको तो पता हीं नहीं कि वे किसी साईबर सेनानी ग्रुप में जुड़े हैं।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...